कानपुर के वीआईपी रोड (ग्वाल्टोली इलाका) में पान मसाला कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी से पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी के बाउंसर उसे मौके से सुरक्षित निकाल ले गए, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने सीसीटीवी और चश्मदीदों के आधार पर शिवम मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Post Views: 9





