Home » राजनीति » महाशिवरात्रि पर भिलाई में रचेगा इतिहास: एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगी ‘भोले बाबा की बारात’

महाशिवरात्रि पर भिलाई में रचेगा इतिहास: एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगी ‘भोले बाबा की बारात’

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगामी 15 फरवरी 2026 को निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की बारात इस बार विश्व कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस 18वीं भव्य बारात को ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की।

देशभर की मनमोहक झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष की बारात में 4000 से ज्यादा पात्र शामिल होंगे, जिनमें राम, रावण, विभीषण सहित भूत-पिशाच, राक्षस और अघोरियों का विशाल दल शामिल रहेगा।

केरल: यहाँ से 40 सदस्यों का दल 7 विशेष झांकियां ला रहा है, जिसमें शिव तांडव और गरुड़ नृत्य प्रमुख हैं।

आंध्र प्रदेश: हैदराबाद और विशाखापटनम से महाकाली के 15 फीट ऊंचे स्वरूप और 9 दुर्गा रूपों के दर्शन होंगे।

हरियाणा: पगला बाबा आर्ट ग्रुप द्वारा भस्म आरती और राधा-कृष्ण की होली का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।

नई दिल्ली: 15 फीट की कंकाल खोपड़ी से निकलते शिव-पार्वती की अद्भुत झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

उत्तर प्रदेश व ओडिशा: अयोध्या की तर्ज पर राम दरबार और ओडिशा का प्रसिद्ध ‘धमालपुरी’ वाद्य संगीत बारात की शोभा बढ़ाएगा।

छत्तीसगढ़ की अपनी खास प्रस्तुतियां

स्थानीय कलाकारों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारतीय जवानों की वीरता, 30 फीट ऊंचे उड़ते हुए हनुमान जी, समुद्र मंथन और महाभारत के घटोत्कच वध जैसी विशाल झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रमुख हस्तियों को न्योता, 50 हजार से ज्यादा जुटेंगे श्रद्धालु

बारात के लिए 31,000 आमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, और डॉ. रमन सिंह समेत देश-प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं और साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि परंपरा के अनुसार पहला कार्ड सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर में अर्पित किया गया।

बारात मार्ग (Route Plan)

भगवान भोलेनाथ की यह बारात 15 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे हथखोज (इंदिरा नगर) से शुरू होगी।

प्रस्थान: राम जानकी मंदिर, हथखोज।

मार्ग: ट्रांसपोर्ट नगर, केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोलबम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर, जोन-2 श्रीराम चौक।

समापन: दुर्गा मैदान, खुर्सीपार (विवाह स्थल)।

समिति ने संभाली कमान

आयोजन को सफल बनाने के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की कोर ग्रुप, महिला विंग और सैकड़ों वॉलंटियर्स पिछले दो महीनों से जुटे हुए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमें (भंडारा, झांकी, अतिशबाजी और मंच व्यवस्था) तैनात की गई हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments