रायपुर/जशपुर, 14 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला विकास खंड अंतर्गत ग्राम सिरीमकेला में श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना भगवान महादेव से की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
संक्षिप्त संबोधन में CM साय ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान नीलकंठेश्वर महादेव की कृपा से छत्तीसगढ़ में सुख-शांति और विकास का दौर जारी रहेगा।
यह कार्यक्रम महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और विकास के संगम का प्रतीक बना।





