Home » नेशनल » कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ देवेंद्र यादव की बैठक; गुजरात कांग्रेस की मजबूती के लिए बनी रणनीति

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ देवेंद्र यादव की बैठक; गुजरात कांग्रेस की मजबूती के लिए बनी रणनीति

नई दिल्ली/भिलाई: भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। एआईसीसी महासचिव एवं गुजरात प्रभारी श्री मुकुल वासनिक के नेतृत्व में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और आगामी सांगठनिक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान गुजरात के सह-प्रभारी श्री रामकिशन ओझा, श्री बीवी श्रीनिवास और श्रीमती सुभाषिनी यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। चर्चा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने गुजरात में पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के संदर्भ में अपने सुझाव साझा किए। कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments