केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ‘सस्टेनेबल और डस्ट-फ्री’ सड़कों के निर्माण के लिए चार महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करना है, जो दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण (PM 10) का एक बड़ा कारण है। इसके तहत एक नया ‘रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम’ लागू किया जाएगा।
Post Views: 6





