Home » राजनीति » ‘खाकी’ के त्याग से सुरक्षित है प्रदेश की खुशियाँ: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुलिस जवानों को दी होली की बधाई

‘खाकी’ के त्याग से सुरक्षित है प्रदेश की खुशियाँ: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुलिस जवानों को दी होली की बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने होली के पावन अवसर पर प्रदेश के पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों और जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गृहमंत्री ने कहा कि जब पूरा समाज रंगों के उत्सव में मग्न होता है, तब हमारे पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर ‘कर्तव्य पथ’ पर अडिग रहकर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं।

डिप्टी सीएम ने जवानों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “आपकी सतर्कता और त्याग के कारण ही प्रदेश का हर परिवार सुरक्षित वातावरण में होली का आनंद ले पा रहा है।” उन्होंने सभी पुलिस साथियों के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मंगलमय होली की कामना करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार आगाज किया।

दुर्ग जिले के ग्राम डांडेसरा में भूमि विवाद और पड़ोसी की गुंडागर्दी से त्रस्त यादव परिवार ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।