Home » राजनीति » विधायक रिकेश सेन के खिलाफ रची गई थी गहरी साजिश, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश यादव के खुलासे से मची खलबली

विधायक रिकेश सेन के खिलाफ रची गई थी गहरी साजिश, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश यादव के खुलासे से मची खलबली

भिलाई: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के खिलाफ पिछले दो वर्षों से चल रहे एक सुनियोजित षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है।भाजपा नेता जय प्रकाश यादव (कोसा नगर) द्वारा जारी एक वीडियो और स्वीकारोक्ति ने भिलाई की राजनीति में भूचाल ला दिया है। जय प्रकाश ने दावा किया है कि कुछ रसूखदार नेताओं द्वारा विधायक को झूठे मामलों में फंसाने के लिए एक खतरनाक साजिश रची गई थी।

खुलासे की मुख्य बातें:

झूठे आरोपों की पटकथा: जय प्रकाश यादव ने खुलासा किया कि विधायक की स्वच्छ छवि को खराब करने के लिए उन्हें रेप (बलात्कार) और महादेव ऑनलाइन सट्टा जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की तैयारी की गई थी।

साजिश का मोहरा: वीडियो में जय प्रकाश ने स्वीकार किया कि उन्हें ‘कठपुतली’ बनाकर विधायक के खिलाफ झूठी बयानबाजी और अफवाहें फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

पुख्ता सबूत का दावा: इस साजिश से जुड़े नेताओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो क्लिप और व्हाट्सएप चैट के प्रमाण होने का दावा किया गया है। जय प्रकाश ने इन सबूतों को मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और शीर्ष भाजपा नेताओं के समक्ष पेश करने की बात कही है।

विधायक से मांगी माफी: अपने वीडियो संदेश में जय प्रकाश ने विधायक रिकेश सेन से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को देखकर उनका अंतर्मन जाग गया है और अब वे इस साजिश में शामिल लोगों को बेनकाब करना चाहते हैं।

8 मार्च को विधायक ने किया ‘महा-खुलासा’

इस पूरी साजिश के खिलाफ विधायक रिकेश सेन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने रविवार, 8 मार्च 2026 को शांति नगर (दशहरा मैदान) में जनता के बीच लाइव होकर उन सभी चेहरों को बेनकाब करने की घोषणा की है, जो वैशाली नगर के विकास में बाधा डालना चाहते हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा:

इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह खुलासा आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। विधायक का दावा है कि वे पर्दे के पीछे रहकर साजिश रचने वाले रसूखदार लोगों के चेहरे जनता के सामने लाएंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments