Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचीं डॉ. रिचा रिकेश सेन, लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचीं डॉ. रिचा रिकेश सेन, लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

भिलाई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज एक विशेष दृश्य देखने को मिला। भिलाई के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन की धर्मपत्नी डॉ. रिचा सेन आज विधानसभा पहुंचीं और सदन की महत्वपूर्ण कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

डॉ. रिचा सेन ने दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यप्रणाली, जनहित के मुद्दों पर हो रही चर्चा और विधायी प्रक्रियाओं को करीब से देखा। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस ‘पवित्र मंदिर’ में होने वाली सार्थक चर्चाओं को प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने प्रदेश की वर्तमान सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन और चहुंमुखी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं, विधायक रिकेश सेन ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा जनता की आवाज को शासन तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है और हमारा लक्ष्य जनता के विश्वास पर खरा उतरना है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments