डोंगरगढ़: Akash sharma
रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान हुई तीन सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। इस घटना को लेकर ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वंचित शोषित समाज’ छत्तीसगढ़ ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
संगठन के प्रदेश सचिव नरेश करसे ने बुधवार को डोंगरगढ़ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम एक ज्ञापन सौंपा। करसे ने इस घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि ‘इरादतन हत्या’ करार देते हुए कहा कि एक तरफ देश स्वच्छ भारत का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ सफाईकर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के मौत के कुएं में धकेला जा रहा है। संगठन ने मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार पर धारा 302/304, SC/ST एक्ट और MS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
Post Views: 52





