भिलाई-3:
डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 मार्च से चल रहे ‘मिलेट्स फूड फेस्ट’ का समापन छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए शानदार मिलेट्स स्टॉल्स के साथ हुआ। इस अवसर पर चरोदा भाजपा मंडल के अध्यक्ष ए. गौरी शंकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. शीला विजय ने की।
समापन समारोह में अतिथियों ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए कोदो, कुटकी और रागी जैसे श्री अन्न (मिलेट्स) से बने व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी सराहना की। मुख्य अतिथि ए. गौरी शंकर ने कहा, “जैसा खाओगे अन्न, वैसा रहेगा मन।” उन्होंने प्राचीन भारतीय खान-पान की महत्ता पर जोर देते हुए मिलेट्स को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें पुरब सारथी को ‘मिलेट्स किंग’, श्रद्धा सोनी को ‘मिलेट्स क्वीन’ और योगिता बारले को ‘मिलेट्स आइकॉन’ के खिताब से नवाजा गया।





