रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय सभा कक्ष में युवा पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी द्वारा लिखित यात्रा वृत्तांत पुस्तक ‘मोदी के राज्य से लौटकर’ का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी यात्रा का वृत्तांत पाठकों के लिए वहां के इतिहास और संस्कृति की सजीव तस्वीर पेश करता है।
मुख्यमंत्री ने सुशासन सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार 26 महिला पत्रकारों के दल को ‘एक्सपोजर विजिट’ के तहत गुजरात भेजा गया था। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महिला पत्रकारों को विकास के आधुनिक मॉडल को करीब से देखने, समझने और सीखने का अवसर प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का ऐसा अनुभव प्रदेश के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
Post Views: 20





