Home » राजनीति » विधानसभा में गूंजा ‘लोकतंत्र का जयघोष’: पुनर्वासित 140 युवाओं ने देखी सदन की कार्यवाही; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साझा किए अनुभव

विधानसभा में गूंजा ‘लोकतंत्र का जयघोष’: पुनर्वासित 140 युवाओं ने देखी सदन की कार्यवाही; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साझा किए अनुभव

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘पुनर्वास नीति’ के सफल क्रियान्वयन की एक जीवंत तस्वीर आज विधानसभा परिसर में देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में 140 ऐसे भाई-बहन विधानसभा पहुंचे, जिन्होंने कभी नक्सलवाद का रास्ता चुना था, लेकिन अब वे समाज के सजग प्रहरी बन चुके हैं।

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा, “इन युवाओं की आंखों में अब डर नहीं, बल्कि सुनहरे भविष्य का विश्वास है।” श्री शर्मा ने बताया कि इन पुनर्वासित साथियों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में इन युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि वे अपने परिवारों के साथ एक खुशहाल जीवन जी सकें।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments