Home » राजनीति » “श्रमेव जयते” के साथ मनाया गया मजदूर दिवस रायपुर में सैकड़ों श्रमिकों का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान

“श्रमेव जयते” के साथ मनाया गया मजदूर दिवस रायपुर में सैकड़ों श्रमिकों का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस “श्रमेव जयते” थीम के साथ पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

रायपुर जिले में भी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रमिक भाइयों और बहनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की खास बातें

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संजू नारायण सिंह ठाकुर का उद्बोधन

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा,

“मजदूर हमारे समाज और राष्ट्र की असली ताकत हैं। उनके परिश्रम से ही देश की नींव मजबूत होती है। आज ‘श्रमेव जयते’ का संदेश हमें यह याद दिलाता है कि श्रम ही सर्वोपरि है और हर श्रमिक का सम्मान हमारा कर्तव्य है।”

उन्होंने आगे कहा,

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में श्रमिकों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। हमारी सरकार और संगठन लगातार प्रयासरत हैं कि हर श्रमिक को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन मिले।”

संजू नारायण सिंह ठाकुर ने सभी श्रमिकों को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज के हर वर्ग से श्रमिकों के सम्मान एवं सहयोग की अपील की।

उत्साहपूर्ण माहौल

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने “श्रमेव जयते” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्रमिकों की भारी सहभागिता ने पूरे आयोजन को बेहद सफल और प्रभावशाली बना दिया।

इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments