जहां एक ओर कांग्रेस सरकार की नीतियों ने भिलाई को अव्यवस्था, बेरोज़गारी और बदहाल बुनियादी ढांचे की ओर धकेला है, वहीं दूसरी ओर डॉ. यादव जनता के बीच उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं।
भिलाई के नुक्कड़ों से लेकर बस्तियों तक, हर वर्ग की आवाज़ डॉ. यादव के नेतृत्व में एकजुट होती दिख रही है। हजारों युवाओं और महिलाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब भिलाई के हर कोने में यह संदेश दे रहा है कि अब शहर को जननायक चाहिए, जो सिर्फ़ वादे नहीं बल्कि जनता की भागीदारी से विकास का परिवर्तन मॉडल लाए

डॉ. यादव ने कहा,
-भिलाई का विकास किसी घोषणा से नहीं, बल्कि जनता की शक्ति और सेवा संकल्प से संभव है। चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में हमने जो शुरुआत की है, वह बदलाव की नई कहानी लिखेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार ने विकास के नाम पर भिलाई की जनता से धोखा किया है। सड़कें टूटी हैं, रोजगार घटा है, और भ्रष्टाचार ने जनहित योजनाओं को बर्बाद कर दिया है।
अब समय आ गया है कि जनता अपने हक और भविष्य की रक्षा के लिए खड़ी हो।
सोशल मीडिया पर डॉ. यादव का संदेश तेज़ी से फैल रहा है –
-भिलाई की असली ताक़त उसके लोग हैं। आइए मिलकर ऐसा नया भिलाई बनाएं, जहां हर घर में विकास की रौशनी और सेवा का भाव पहुंचे
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार ने विकास के नाम पर भिलाई की जनता से धोखा किया है। सड़कें टूटी हैं, रोजगार घटा है, और भ्रष्टाचार ने जनहित योजनाओं को बर्बाद कर दिया है।
अब समय आ गया है कि जनता अपने हक और भविष्य की रक्षा के लिए खड़ी हो।
सोशल मीडिया पर डॉ. यादव का संदेश तेज़ी से फैल रहा है –
“भिलाई की असली ताक़त उसके लोग हैं। आइए मिलकर ऐसा नया भिलाई बनाएं, जहां हर घर में विकास की रौशनी और सेवा का भाव पहुंचे।”
जनता के बीच उनकी सादगी, सेवा और संघर्ष की छवि ने उन्हें सिर्फ़ एक नेता नहीं बल्कि भिलाई का प्रतीक, जनता की आवाज़ और सच्चे जननायक के रूप में स्थापित कर दिया है।





