Home » राजनीति » भिलाई में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. रमन सिंह, अरुण साव समेत कई नेता शामिल

भिलाई में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. रमन सिंह, अरुण साव समेत कई नेता शामिल

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा दुर्ग संभाग द्वारा आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मान एवं संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन मंगलवार को होटल इंपीरियम, भिलाई में किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पवन साय तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्माननीय व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, खादी एवं ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, जिला अध्यक्ष तथा जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए गए और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted