Home » अजब – गजब » आज कवर्धा के महाराजपुर धान खरीदी केंद्र में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, किसान भाई-बहन तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आज कवर्धा के महाराजपुर धान खरीदी केंद्र में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, किसान भाई-बहन तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आज कवर्धा के महाराजपुर धान खरीदी केंद्र में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, किसान भाई-बहन तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उपस्थित सभी किसान भाइयों-बहनों को धान खरीदी सीजन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनके कठिन परिश्रम का पूरा मूल्य, पारदर्शी और सुगम व्यवस्था के माध्यम से मिले।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, चिंताओं और सुझावों को विस्तार से सुना। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। केंद्रों में वजन, तौल, परिवहन और भुगतान की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से की जाएँ ताकि हर किसान को न्यायसंगत मूल्य प्राप्त हो सके।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार हमारे मेहनतकश किसान हैं। सरकार उनकी हर जरूरत और हित की रक्षा के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है। किसान समृद्ध होंगे तो प्रदेश प्रगतिशील होगा — इसी भावना के साथ हम सब मिलकर राज्य को आत्मनिर्भर कृषि राज्य बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और संवेदनशील पहल से उन्हें भरोसा और नई प्रेरणा मिली है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments