Home » राजनीति » कवर्धा प्रीमियर लीग का विधिवत शुभारंभ, 13 दिसंबर से शुरू होगी भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता

कवर्धा प्रीमियर लीग का विधिवत शुभारंभ, 13 दिसंबर से शुरू होगी भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता

आज विधायक कार्यालय, कवर्धा में “कवर्धा प्रीमियर लीग” के पोस्टर का बटन दबाकर विधिवत विमोचन किया गया। यह क्रिकेट प्रतियोगिता पहली बार विधानसभा स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसका शुभारंभ आगामी 13 दिसंबर से होगा।कवर्धा विधानसभा के सभी 07 मंडलों की टीमें इस रोमांचक लीग में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की स्पेशल मैच-जर्सी भी आज लॉन्च की गई।विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार ₹1,11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹51,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹31,000 निर्धारित किए गए हैं।इस आयोजन से स्थानीय स्तर पर क्रिकेट के विकास और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। कवर्धा प्रीमियर लीग खेल प्रेमियों के लिए भव्य टूर्नामेंट साबित होगी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार आगाज किया।

दुर्ग जिले के ग्राम डांडेसरा में भूमि विवाद और पड़ोसी की गुंडागर्दी से त्रस्त यादव परिवार ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।