
डॉ जय प्रकाश यादव बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष
भिलाई, 14 नवम्बर (संवाददाता)। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भिलाई निवासी और श्रमिक नेता जय प्रकाश यादव को संगठन के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह आदेश Ref No. NP01/BJMTUC/25 दिनांक 14 नवम्बर 2025 को जारी हुआ, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।










