Home » Uncategorized » फेडरेशन कप राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन क्लासिक वर्ग के रोमांचक मुकाबले संपन्न

फेडरेशन कप राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन क्लासिक वर्ग के रोमांचक मुकाबले संपन्न

 

दुर्ग। खालसा पब्लिक स्कूल, मालवीय नगर चौक, दुर्ग में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को फेडरेशन कप क्लासिक (अन-इक्विप्ड) पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे खिलाड़ियों का बॉडी वेट (वजन मापन) पूरा होने के बाद सुबह 9 बजे से स्पर्धाएं शुरू हुईं, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित 24 राज्यों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में अपनी शक्ति और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। शाम 6 बजे तक चली इन प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

प्रतियोगिता के द्वितीय दिन भी आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन (CGPLA) के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि पहले दिन की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की भारी संख्या के कारण मुकाबले देर रात 11 बजे तक चले थे, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार शुरुआत की थी।

अब फेडरेशन कप के समापन के बाद कल 25 नवंबर से 27 नवंबर तक वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू होगी, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, गोवा, गुजरात और राजस्थान के 250 से अधिक सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक श्री कैलाश जैन बरमेचा, अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर एवं महासचिव श्री कृष्णा साहू ने संयुक्त रूप से दी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार आगाज किया।