Home » अन्य राज्य » राजनांदगांव पुलिस की सख्त तैयारी: होली को शांतिपूर्ण बनाने हेतु सभी थानों में शांति समिति बैठकें आयोजित

राजनांदगांव पुलिस की सख्त तैयारी: होली को शांतिपूर्ण बनाने हेतु सभी थानों में शांति समिति बैठकें आयोजित

राजनांदगांव: होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में मनाने के उद्देश्य से जिला राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। थाना बागनदी, पुलिस चौकी मोहारा, ओपी सुकुलदेहन, थाना घुमका सहित जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।

ये बैठकें पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा संबंधित पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न हुईं। बैठकों में क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, कोटवार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भाग लिया।

बैठकों में पुलिस द्वारा होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

डरावने या पहचान छुपाने वाले प्रतिबंधित मुखौटे पहनकर हुड़दंग करने पर वैधानिक कार्रवाई।

डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र केवल निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजाए जाएं; बिना अनुमति डीजे पर सख्त कार्यवाही।

अश्लील गाने बजाने या अत्यधिक शोर मचाने पर कोलाहल अधिनियम के तहत एक्शन।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत जुर्माना एवं सख्त कार्रवाई।

तेज रफ्तार, तीन सवारी, खतरनाक ड्राइविंग एवं ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही।

जबरन रंग लगाने, झगड़ा-विवाद या शांति भंग करने वालों पर अपराध दर्ज।

होलिका दहन बिजली तारों एवं खंभों के पास न करें।

किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर कड़ी कार्रवाई।

कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कर जागरूकता फैलाने के निर्देश।

असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील।

राजनांदगांव पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह पहल जिले में त्योहार को सुरक्षित और आनंदपूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें