दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान के तहत ट्रैकिंग प्रणाली की मदद से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के 200 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं।
भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने ये मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने पिछले एक महीने में तकनीकी विश्लेषण और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से…

