Home » Uncategorized » संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में श्री विष्णु दत्त शर्मा का भव्य स्वागत

संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में श्री विष्णु दत्त शर्मा का भव्य स्वागत

 

रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी श्री विष्णु दत्त शर्मा के आगमन पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पांचों सह-संयोजक—विकास अग्रवाल, गप्पी सुराना, आकाश गुप्ता, दिनेश देवांगन एवं राजेश यादव ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि श्री विष्णु दत्त शर्मा जी का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव और उत्साह का विषय है। उनके कुशल मार्गदर्शन से संगठन को बस्ती और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि प्रकोष्ठ का मुख्य ध्येय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के गरीब, श्रमिक, वंचित और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है।

श्री ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण के बल पर आगे बढ़ रहा है। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ वंचित वर्गों के बीच निरंतर संवाद कायम कर उनकी समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएगा। प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्री विष्णु दत्त शर्मा ने आत्मीय स्वागत के लिए संजू नारायण सिंह ठाकुर और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted