भिलाई: रायपुर और राजनांदगांव के बीच नेशनल हाईवे-53 से सफर करने वाले यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारिक वर्ग के लिए बड़ी खबर है। भिलाई में ‘होटल अर्थ’ का भव्य शुभारंभ 05 सितंबर से होने जा रहा है। होटल की आधिकारिक शुरुआत से पहले प्रबंधन ने एक विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं, विश्वस्तरीय सेवाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।
करीब 2 एकड़ के विशाल क्षेत्र में लगभग ढाई वर्षों की कड़ी मेहनत से तैयार यह पांच मंजिला होटल ओपन टेरेस के साथ बनाया गया है। होटल में कुल 70 वातानुकूलित (AC) कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें प्रीमियम प्रेसिडेंशियल सुइट्स, डीलक्स और विभिन्न श्रेणी के लग्जरी रूम्स शामिल हैं। हाईवे पर स्थित होने के कारण यह होटल लंबे सफर पर निकले यात्रियों और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए एक आदर्श पड़ाव साबित होगा।
पारिवारिक समारोहों, भव्य शादियों, कॉरपोरेट बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए होटल में बहुउपयोगी व्यवस्थाएं की गई हैं:
अत्याधुनिक हॉल: अलग-अलग क्षमता वाले तीन आधुनिक हॉल बनाए गए हैं, जहां 150, 400 और 800 से अधिक लोगों के आयोजन आसानी से हो सकते हैं।
विशाल लॉन: भव्य आउटडोर आयोजनों के लिए 45 हजार वर्गफीट का विशाल ग्राउंड लॉन तैयार किया गया है।
अन्य प्रीमियम सुविधाएं: मेहमानों के मनोरंजन और सुविधा के लिए स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक किचन, 24×7 चालू रहने वाली कॉफी शॉप और बड़े वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था दी गई है।
होटल अर्थ का इंटीरियर आधुनिक वास्तुकला और छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला-संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। प्रबंधन का उद्देश्य आगंतुकों को आधुनिक लग्जरी के साथ छत्तीसगढ़ी आतिथ्य और स्थानीय संस्कृति का अनूठा अहसास कराना है।




