डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती ई वी रेवती ने महाविद्यालय के पुराने एवं नवीन भवन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात महाविद्यालय स्टाफ द्वारा संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू सहित शहीद जवानों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात एनसीसी परेड को सलामी देते हुए मार्च पास्ट संपन्न हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ई वी रेवती ने इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारियो, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान में दिए अधिकारों एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र हित में अपना योगदान देने की बात कही। हिंदी विभाग से डॉ नीता राजपूत ने अपने विचार रखते हुए देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।
गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के नवीन भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सत्र 2025-26 में आयोजित राष्ट्रीय सेवपा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर में सहभागिता देने वाले स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, योग विभाग सहित अन्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्रामीण अंचल में नक्सली मुदभेड़ में शहीद हुए जवानों एवं पुलिस आरक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रदीप जाम्बुलकर, सहा.प्राध्या. डॉ आशा चौधरी, डॉ. आर.आर.कोचे, क्रीड़ा अधिकारी डॉ मुन्नालाल नंदेश्वर, ग्रंथपाल नितेश तिरपुडे, सहा प्राध्या. जी.के. यादव, नीलम चतुर्वेदानी, ओमप्रकाश वर्मा, एच.आर. पदमें, बेदप्रकाश साहू, गुलशन सिंहा, अविनाश सिंह, कर्मचारी नितिन शांडिल्य, के.जी. सोनकर, विवेक श्रीवास, सौरभ वट्टी, चित्रा खोब्रागड़े, शैलेन्द्र यादव, झंगलू साहू सहित अतिथि व्याख्याता डॉ.नीता राजपूत, डॉ. येशुक्रिती हजारे, नीलम सिन्हा, डॉ.नौशीन अंजुम, झरना साहू, डॉ गोकुल प्रसाद, डॉ. राकेश धृतलहरे, एवलाल मेश्राम, अनिमा मिंज, तूलिका चक्रवर्ती, मनीषा भेड़िया, मीनाक्षी साहू, मंजू धनकर, रोशन साहू, लक्ष्मीकांत साहू, गौरव तिवारी, देवश्री देवांगन, प्रिया ठाकुर, रोशनी राठौर, रामेश्वरी यादव, हर्ष यादव, संदीप गजभिये, आयुष वाइकर प्रिति सहारे सहित एनसीसी, एनएसएस व महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहा.प्राध्या. गुलशन सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन डॉ.आर.आर.कोचे द्वारा किया गया।





