Home » अन्य राज्य » डोंगरगढ़ शहर के यातायात के विषय में गंभीर चर्चा

डोंगरगढ़ शहर के यातायात के विषय में गंभीर चर्चा

डोंगरगढ़ शहर में लगातार होने वाले सड़क दुर्घटना के विषय में डोंगरगढ़ शहर के नवीन एसडीओपी केसरी नायक, डोंगरगढ़ थाना प्रभारी संतोष जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पी डब्ल्यू डी के के सिंह के साथ भूतपूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयराज सिंह चौहान ने बैठक कर चर्चा की।

उक्त बैठक का मुख्य विषय डोंगरगढ़ के यातायात हेतु सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई विजयराज सिंह ने सभी अधिकारियों से निवेदन किया कि पिछले 1 वर्ष से डोंगरगढ़ शहर में भारी वाहन प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने हेतु मांग की जा रही है,जिसमें कहा गया था कि प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 11:00 तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाए अभी कुछ दिन पूर्व ही डोंगरगढ़ के एक युवक की ट्रक के चपेट में आने से पूरा पैर कुचला गया जिसके कारण युवक का एक पैर काटना पड़ा और इसके पूर्व भी एलबी नगर, देवकट्टा, रामाटोला, मक्काटोला डोंगरगढ़ सहित कई ग्रामों में गंभीर दुर्घटना एवं दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी हैं।
परंतु इस विषय में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया जिसके लिए कांग्रेसी पुनः आंदोलन की तैयारी में थे, अतः मौजूदा स्थिति को देखते हुए डोंगरगढ़ एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं एसडीओ पीडब्ल्यूडी के द्वारा चिन्हांकित स्थान पर साइन बोर्ड एवं आरक्षक तैनात करने की बात कही गई।

हाई स्कूल चौक में प्रातः 7:00 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल हेतु आरक्षक की परमानेंट व्यवस्था की जाएगी, थाना चौक में भी आरक्षक प्रतिदिन तैनात रहेंगे तथा उच्च अधिकारियों से चर्चा कर डोंगरगढ़ में भारी वाहन प्रवेश को रोकने हेतु शीघ्र व्यवस्था की जाएगी यह आश्वासन दिया गया।
उक्त बैठक में पार्षद राहुल यादव, के विनायक राव, मंडल अध्यक्ष दिनेश साखरे, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा गुप्ता,कुणाल सिंहा उपस्थित थे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments