Home » अन्य राज्य » रिसाली की जनसमस्याओं को लेकर हिंदू युवा मंच मुखर नगर निगम को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन, 10 दिनों का अल्टीमेटम

रिसाली की जनसमस्याओं को लेकर हिंदू युवा मंच मुखर नगर निगम को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन, 10 दिनों का अल्टीमेटम

रिसाली (दुर्ग)। हिंदू युवा मंच रिसाली नगर (दुर्ग ग्रामीण) ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ तीखा विरोध जताया है। मंच के पदाधिकारियों ने आज नगर निगम अधिकारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और साफ चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के अंदर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।

मुख्य मांगें:
हिंदू युवा मंच ने निगम प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

पार्कों में प्रकाश व्यवस्था: निगम क्षेत्र के सभी पार्कों में अंधेरा छाया रहता है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। तत्काल लाइटें लगाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

शौचालयों की स्वच्छता: सार्वजनिक शौचालयों की जर्जर हालत को सुधारते हुए उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

तालाबों का संरक्षण: सभी सार्वजनिक तालाबों की सफाई कराई जाए ताकि गंदगी और प्रदूषण पर नियंत्रण लग सके।

मरोदा-उतई मार्ग का सुधार: इस मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति न की जाए, बल्कि स्थायी निर्माण कार्य कराया जाए।

स्ट्रीट लाइट्स का सुधार: रिसाली के मुख्य मार्गों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक किया जाए।

मंदिर की मर्यादा का संरक्षण: रिसाली फाटक मैदान (मरोदा मार्ग) स्थित बजरंग बली मंदिर के पास चल रही मांस-मटन की दुकानों को धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए तत्काल हटाया जाए।

ब्रेकर निर्माण: शीतला कल्याणी मंदिर (मरोदा मार्ग) के आसपास लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर के चारों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।

हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम कई गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 दिनों में सुधार कार्य शुरू न होने पर निगम के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया जाएगा।

उपस्थिति:

ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय जाल, सन्नी तांडी, विशाल महानंद, रवि कांत साहू, विवेक महानंद, समीर निहाल, दीपक तांडी, राजा यादव, शिवा महानंद, पीयूष जाल, जय ठाकुर, गोविंद दास, अमित साहू, किशोर यादव, कार्तिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments