Home » Uncategorized » दुर्ग में टीईटी पास शिक्षकों का संभाग स्तरीय हल्लाबोल, पदोन्नति न होने पर 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

दुर्ग में टीईटी पास शिक्षकों का संभाग स्तरीय हल्लाबोल, पदोन्नति न होने पर 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में टीईटी पास शिक्षकों की पदोन्नति में हो रही लेट-लतीफी को लेकर आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को शिक्षकों के सब्र का बांध टूट गया और संभाग के सातों जिलों से पहुंचे 500 से अधिक टीईटी पास शिक्षकों ने संयुक्त संचालक (शिक्षा) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। ‘शिक्षक कल्याण संघ’ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के जरिए आंदोलनकारियों ने विभाग की हीलाहवाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने की मांग उठाई।

संघ के अनुसार, अकेले दुर्ग संभाग में 1400 से अधिक टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक लंबे समय से अपने हक की पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं। संघ का आरोप है कि निर्धारित समय-सीमा बीत जाने और विभाग को सभी आवश्यक प्रस्ताव व दस्तावेज जमा किए जाने के बावजूद शिक्षा अधिकारी प्रक्रिया को अटकाए बैठे हैं। जानबूझकर की जा रही इस देरी से योग्य शिक्षकों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

विभाग के अड़ियल रवैये को देखते हुए शिक्षकों ने शिक्षा विभाग को 4 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। प्रवक्ता उमाशंकर दिल्लीवार और संघ प्रतिनिधि अब्दुल सिद्दीकी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए गए, तो 5 अक्टूबर से पूरे संभाग के शिक्षक अनिश्चितकालीन आंदोलन और हड़ताल पर चले जाएंगे। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि हड़ताल के कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

भिलाई के प्रगति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जब देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की गाथाएं गूंजीं, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। अश्रुपूरित नयनों से वीरों को नमन: भिलाई में शहीद