Home » Uncategorized » भिलाई में 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज का 51वां पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन

भिलाई में 29 नवंबर को छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज का 51वां पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज जनकल्याण समिति द्वारा आगामी 29 नवंबर को भिलाई के सेक्टर-2 स्थित भिलाई विद्यालय मैदान में 51वें पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में स्वजनों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

समिति के अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि समाज की एकता, आपसी सद्भाव और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आयोजन का 51वां वर्ष है। समारोह में युवक–युवती परिचय सम्मेलन के साथ–साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं के सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है। उन्होंने समाज के सभी स्वजनों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

वहीं समिति के महासचिव नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के 51वें वर्ष का यह आयोजन सामाजिक एकता और पारिवारिक जुड़ाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से परिवारों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं पारिवारिक मिलन समारोह से आपसी संबंध और मजबूत होंगे।

समिति के कोषाध्यक्ष छबिलाल सिन्हा ने भी समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार आगाज किया।