Home » Uncategorized » कलेक्टर दर पर मानदेय की मांग: दुर्ग में स्कूल सफाई कर्मचारियों का चक्काजाम, मंत्री निवास घेराव की कोशिश नाकाम

कलेक्टर दर पर मानदेय की मांग: दुर्ग में स्कूल सफाई कर्मचारियों का चक्काजाम, मंत्री निवास घेराव की कोशिश नाकाम

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों कर्मचारियों ने सोमवार को दुर्ग के मालवीय नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। उग्र आंदोलन के तहत कर्मचारी कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और बैरिकेडिंग के कारण उन्हें चौक पर ही रोक दिया गया।

मंत्री निवास तक पहुँचने से रोके जाने पर आक्रोशित कर्मचारियों ने सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे मालवीय नगर चौक और आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को उसके चुनावी वादों की याद दिलाते हुए ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए दावों पर अमल करने की मांग की।

संघ की मुख्य मांग है कि स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह कलेक्टर दर पर मानदेय प्रदान किया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अल्प मानदेय पर काम कर रहे हैं और लगातार शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

मौके पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। ज्ञापन लेने और कर्मचारियों को समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारू हो सका।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

भिलाई के प्रगति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जब देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की गाथाएं गूंजीं, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। अश्रुपूरित नयनों से वीरों को नमन: भिलाई में शहीद