इस गरिमामय कार्यक्रम में 20 से 30 शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश बरमेचा, संदीप शर्मा, खाटू श्याम, हरप्रीत बल (आर्मी मैन), शालिनी पटेल (इंदु आईटी) और शिक्षिका उपस्थित रहीं। अतिथियों ने शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने समाज से अपील करते हुए कहा कि शहीद परिवारों को कभी भी, कहीं भी और किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो हमें आगे बढ़कर उनकी मदद करनी चाहिए। ऐसा प्रयास उन्हें समाज के मजबूत सहयोग का अहसास कराएगा और उनका मनोबल हमेशा ऊंचा रखेगा।
समारोह में उपस्थित प्रत्येक नागरिक ने अत्यधिक गर्व का अनुभव किया। वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है कि इन वीर सपूतों, पतियों और भाइयों ने हमारी मातृभूमि और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। यह सम्मान समारोह देश के इन सच्चे नायकों और उनके परिवारों के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा का प्रतीक बना।




