सिविक्स सेंटर भिलाई स्थित प्रगति भवन में पत्रकारों द्वारा देश के वीर शहीदों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में 20 से 30 शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश बरमेचा, संदीप शर्मा, खाटू श्याम, हरप्रीत बल (आर्मी मैन), शालिनी पटेल (इंदु आईटी) और शिक्षिका उपस्थित रहीं। अतिथियों ने शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए…


