Home » नेशनल » भाजपा नेता जेपी यादव क़ो फ़साने का प्रयास करने वाला खुद निकला ठगी का आरोपी मिथलेश साहू ने गाँव के ही दर्जन भर लोगो से की लाखो की ठगी

भाजपा नेता जेपी यादव क़ो फ़साने का प्रयास करने वाला खुद निकला ठगी का आरोपी मिथलेश साहू ने गाँव के ही दर्जन भर लोगो से की लाखो की ठगी

जिला बालोद के ग्राम देवगहन निवासी श्री रैन सिंह ने दिनांक 05 फरवरी 2026 को दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं संभाग आयुक्त दुर्ग को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की मांग की है।

 

अपने आवेदन में श्री रैन सिंह ने ग्राम देवगहन निवासी मिथिलेश साहू पर आरोप लगाया है कि उनके बड़े पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर वर्ष 2015 से अब तक विभिन्न किश्तों में 1 लाख रुपये से अधिक की राशि ली गई। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी, तो कथित रूप से रकम लौटाने से इनकार किया गया।

आवेदन में यह भी उल्लेख है कि गांव के अन्य लोगों से भी इसी प्रकार नौकरी दिलाने के नाम पर लेनदेन किए जाने के आरोप हैं। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

 

श्री रैन सिंह ने प्रशासन से यह भी निवेदन किया है कि जांच पूर्ण होने तक आरोपी की लगभग 8 एकड़ भूमि पर आवश्यक विधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित की राशि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा ठगी की राशि वापस दिलाने की मां

ग की है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments