दुर्ग।
जिला दुर्ग स्थित दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनांक 28 फरवरी 2026 को दीर्घकालीन सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल एवं प्रधान आरक्षक क्रमांक 1376 धनवा राम के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों को लगभग 35 से 40 वर्षों की निष्कलंक एवं समर्पित सेवा के लिए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवा अनुभव साझा करते हुए विभागीय कर्तव्यों, अनुशासन, टीम भावना और कार्यसंस्कृति पर प्रकाश डाला।
🔹 वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ सम्मान
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणीशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, निरीक्षक (एम) श्री बृजमोहन सिंह राजपूत, निरीक्षक (एम) श्रीमती सावित्री धुर्वे, वरिष्ठ शीघ्रलेखक श्री गोकुल राम देवंगन, श्री सुरेन्द्र साहू सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
🔹 विभाग के लिए प्रेरणास्रोत
सहायक उप निरीक्षक नेतराम पाल एवं प्रधान आरक्षक धनवा राम ने अपने संपूर्ण सेवा काल में विभागीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ किया। उनका कार्यकाल विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्वरूप रहा।
🔹 दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ करते हुए विभागीय परंपराओं एवं मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखें।





