Home » अन्य राज्य » डोंगरगढ़: शिवाजी वार्ड 23 में विकास कार्यों का शंखनाद, पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

डोंगरगढ़: शिवाजी वार्ड 23 में विकास कार्यों का शंखनाद, पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

डोंगरगढ़। Prakash sharma

नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के शिवाजी वार्ड क्रमांक 23 में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए आज पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डिपरपारा स्थित 12 ज्योतिर्लिंग भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद वार्डवासियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

प्रमुख स्वीकृत कार्य और जनप्रयास:

पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने बताया कि वार्ड पार्षद सुमित ताम्रकार एवं पूर्व पार्षद श्रीमती शालिनी ताम्रकार के सतत प्रयासों से इन कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से डबरी के चारों ओर नाली निर्माण, गज्जी लोहार के घर के सामने सड़क निर्माण, स्व. भुवन यादव के घर से नाला तक सड़क निर्माण और डबरी परिसर में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है।

डबरी सौंदर्यीकरण बनेगा आकर्षण का केंद्र:

नगर पालिका का मुख्य लक्ष्य डबरी का कायाकल्प कर उसे एक पर्यटन और सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके तहत डबरी से कीचड़ और अपशिष्ट पदार्थों की सफाई, चारों ओर वृक्षारोपण, फुटपाथ निर्माण और बेंच लगाने की योजना है। इस स्थान को मॉर्निंग-इवनिंग वॉक, योग पॉइंट और लाइटिंग से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि धार्मिक, सामाजिक और मनोरंजन आयोजनों के लिए एक सुंदर वातावरण तैयार हो सके।

सड़क डामरीकरण में आएगी तेजी:

अध्यक्ष डोंगरे ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “सच्चाई परेशान हो सकती है, परास्त नहीं।” उन्होंने घोषणा की कि शहीद द्वार से पशुपतिनाथ मंदिर होते हुए चौथाना खार तक सड़क डामरीकरण का कार्य भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा।
गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे के साथ मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, सभापति अमित जैन, महामंत्री विनय बंसल, विनीत यादव, सुमित मिश्रा, लक्ष्मी बाई धनुरकर, सौहाद्र सिन्हा, नीता परिहार, गायत्री धुर्वे सहित भारी संख्या में वार्डवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments