भिलाई में 24 अक्टूबर 2026 को शाम 4:00 बजे सुपेला स्थित होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में प्रसिद्ध शिक्षाविद और वक्ता डॉ. संतोष राय का एक ऐतिहासिक मोटिवेशनल सत्र आयोजित होने जा रहा है, जिसमें उनके 1994 के दौर का जादुई और बेबाक अंदाज़ फिर से देखने को मिलेगा।
कॉमर्स और करियर गाइडेंस के क्षेत्र में पिछले 33 वर्षों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ. संतोष राय इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने तीन दशक पुराने, लोकप्रिय और ऊर्जावान अंदाज़ में शहरवासियों से रूबरू होंगे। इस विशेष आयोजन में पुरानी कशिश यानी 1994 के दौर की सुनहरी यादों और आज के आधुनिक…

