चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को फिलहाल राहत नहीं मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 16 फरवरी तक के लिए टाल दी है। उनके वकील का कहना है कि राजपाल ने 5 करोड़ के कर्ज में से 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं और बाकी रकम भी सेटलमेंट के जरिए देने को तैयार हैं।
Post Views: 9





