रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान 45वीं राष्ट्रीय पुरुष टीम शतरंज चैम्पियनशिप एवं 23वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप “चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी” के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया, जिसे छत्तीसगढ़ में आयोजित करना राज्य के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने खेल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आयोजन की सफलता की कामना की। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Post Views: 9





