रायपुर, 27 फरवरी 2026: भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा ने मजदूर वर्ग के हितों को और मजबूती से उठाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने छह जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष शिवम् यादव के संयोजन में हुई है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष निम्नलिखित हैं:

श्री मुरली दास साहू – जिला राजनांदगांव
श्री सुरेश देवांगन – जिला शक्ति
श्री कृष्णकांत दुबे (राजा) – जिला खैरागढ़
श्री शिवहरे राम रजवाड़े – जिला कोरिया
श्री यीशु दास – जिला मनेंद्रगढ़
श्री दीपक मिश्रा – जिला बालोद
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शिवम् यादव ने कहा, “संगठन का विस्तार पद वितरण मात्र नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, समर्पण और मजबूत कार्य संस्कृति का माध्यम है। मैं पूर्ण विश्वास करता हूं कि सभी नव नियुक्त अध्यक्ष अपने जिलों में मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर BJMTUC को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करें तथा मजदूर हित एवं संगठन हित को सर्वोपरि रखें। संगठन की ओर से सभी नए जिला अध्यक्षों को सफल कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
यह कदम जेपी (डॉ. जय प्रकाश यादव) के नेतृत्व में BJMTUC युवा मोर्चा के जमीनी विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





