Home » अपराध » राजनांदगांव: होली में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, शांति भंग करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव: होली में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, शांति भंग करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव: Prakash sharma

जिले में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इसी कड़ी में थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम बघेरा में शराब के नशे में धुत होकर गांव की शांति व्यवस्था भंग करने वाले 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर और स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि ग्राम बघेरा में कुछ युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद कर रहे हैं और त्यौहार की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उपद्रव मचा रहे सभी 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम बघेरा के निवासी हैं:

जग्गु निषाद (23)

अजीत निषाद (24)

भोजराम साहू (23)

भूपेन्द्र निषाद (24)

मुकेश साहू (27)

जितेन्द्र निषाद (22)

रितेश निषाद (20)

दुर्योधन यादव (26)

यादराम निषाद (23)

ललित साहू (20)

न्यायालय में पेशी

पुलिस ने सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने संदेश दिया है कि त्यौहार के नाम पर कानून हाथ में लेने या हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments