Home » अन्य राज्य » दुर्ग SP विजय अग्रवाल को पद से हटाने सँयुक्त पुलिस परिवार के अध्यक्ष उज्जवल दीवान दुर्ग से रायपुर मुख्यमंत्री निवास तक करेंगे पद यात्रा

दुर्ग SP विजय अग्रवाल को पद से हटाने सँयुक्त पुलिस परिवार के अध्यक्ष उज्जवल दीवान दुर्ग से रायपुर मुख्यमंत्री निवास तक करेंगे पद यात्रा

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के मनमाने तथा तानाशाही आदेशों से पुलिस विभाग के तृतीय श्रेणी पुलिसकर्मियों (आरक्षक से निरीक्षक) को बचाने तथा उनको पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद से हटाने हेतु उज्जवल दीवान पटेल चौक दुर्ग से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक दिनांक 19/04/2026 को पद यात्रा कर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। उज्जवल दीवान ने बताया कि दुर्ग जिले की पुलिस व्यवस्था बहुत ही लचर हो चुकी है क्योकि दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं और लगातार तृतीय श्रेणी पुलिस कर्मचारियों पर बिना उचित जाँच के मनमानी कार्यवाही कर रहे हैं, तथा कई मामलों में जांच के उपरांत कोई प्रमाण नही होने के बाद भी अपने आत्मसंतुष्टि के लिए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निर्दोष कर्मचारियों को सजा दे रहे हैं। जिसके कारण दुर्ग जिले के तृतीय श्रेणी पुलिस कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है और वे अपने असल कार्यों को छोड़कर अपनी नौकरी बचाने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिससे अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अनुशासन का विभाग होने की वजह से कोई भी आरक्षक से निरीक्षक स्तर का अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के खिलाफ कुछ नही बोल पा रहा है और कर्मचारी अंदर ही अंदर घुट रहा है। 05 अक्टूबर 2025 को भी पुलिस परिवार के सम्मेलन को श्री विजय अग्रवाल ने षडयंत्र रचकर रोकवा दिया था जिसके खिलाफ पुलिस परिवार ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका लगाई है तथा मुख्य मंत्री व गृह मंत्री से समक्ष शिकायत की गई है। इन सभी बातों से स्पष्ट होता है कि दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी तृतीय श्रेणी पुलिसकर्मियों से दुर्भावना रखते हैं और मनमामने तरीके उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

इसलिए दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के मनमाने तथा तानाशाही आदेशों से पुलिस विभाग के तृतीय श्रेणी पुलिसकर्मियों को बचाने तथा उनको पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद से हटाने हेतु उज्जवल दीवान पटेल चौक दुर्ग से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक दिनांक 19/04/2026 को पद यात्रा कर ज्ञापन सौंपेंगे।

पद यात्रा दिनांक 19/04/2026 को प्रातः 11 बजे पटेल चौक दुर्ग से निकल कर सड़क के किनारे चलते हुए बस स्टैंड, राजेन्द्र पार्क, सुपेला, पावर हाउस, भिलाई 3, चरोदा, कुम्हारी होते हुए मुख्य मंत्री निवास रायपुर तक की जाएगी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments