Home » Uncategorized » पदमनाभपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धनोरा में दूध विक्रेता से सोने का लॉकेट झपटने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

पदमनाभपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धनोरा में दूध विक्रेता से सोने का लॉकेट झपटने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

 

दुर्ग के थाना पदमनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत धनोरा स्थित द मार्क होटल के पास हुई झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 30 सितंबर 2026 की है, जब गोवर्धन चौक नेवई निवासी 60 वर्षीय दूध विक्रेता बीर सिंह धनोरा क्षेत्र में दूध बांटकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोका और उनमें से एक युवक उनकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ गया। कुछ ही दूरी आगे जाने पर पीछे बैठे आरोपी ने बीर सिंह के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 613/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम ने उपलब्ध सुरागों के आधार पर संदेही राहुल सोनी (45 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल ने अपने साथी रोहित उर्फ रोहन नागेश (27 वर्ष), दोनों निवासी गंजपारा उत्कल कॉलोनी दुर्ग, के साथ मिलकर अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया सोने का 01 लॉकेट (कीमत लगभग ₹18,000) तथा वारदात में इस्तेमाल की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 BW 7730) जप्त कर ली है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

भिलाई के प्रगति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जब देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की गाथाएं गूंजीं, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। अश्रुपूरित नयनों से वीरों को नमन: भिलाई में शहीद