
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20I आज: धर्मशाला में अंतिम और निर्णायक मुकाबला, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर रहेगी सबकी नजर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज़ जीतने के लिए कमर कस चुकी है, जबकि ठंड और पिच की स्थिति मैच पर असर डाल सकती है।









