Home » Uncategorized » दुर्ग पुलिस ने पैतृक कृषि भूमि हड़पने के मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग पुलिस ने पैतृक कृषि भूमि हड़पने के मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

थाना उतई क्षेत्र के ग्राम डुण्डेरा निवासी प्रार्थी पन्ना लाल साहू ने 26 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता स्व. बोधीराम साहू की कृषि भूमि पर आरोपियों ने मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज बनाए। आरोप है कि शिवकुमार साहू ने अपनी पत्नी सीमा साहू के पक्ष में 24 सितंबर 2022 को फर्जी इकरारनामा और 18 नवंबर 2022 को पिता के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर बिक्री नामा तैयार किया, जिसके जरिए जमीन हड़पने और रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया।

हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट में इकरारनामा और बिक्री नामा पर अंकित हस्ताक्षर बोधीराम साहू के नहीं होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 568/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकुमार साहू, सीमा साहू और कौशल कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत 43 पन्नों के दस्तावेजों के साथ-साथ आरोपियों के कब्जे से बिक्री नामा का ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट, इकरारनामे का मूल स्टाम्प पेपर, 14 फरवरी 2023 का ई-स्टाम्प पेपर और रजिस्ट्री पत्रक की मूल प्रति जप्त की है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। साथ ही दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से जमीन के सौदों और रजिस्ट्री से पूर्व दस्तावेजों व पक्षकारों की पहचान का विधिवत परीक्षण करने की अपील की है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार आगाज किया।