Home » अपराध » चाकू के वार से जख्मी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

चाकू के वार से जख्मी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

डोंगरगढ़ – सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करने से मना करने पर आवेश में चाकू के वार से जख्मी कर देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 29 जनवरी को शाम लगभग 08:30 बजे, आरोपी कांता पारधी निवासी ग्राम माड़ीतराई थाना डोंगरगढ़ मोहल्ले में जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहा था। जिसे प्रार्थी रूपेश उर्फ भागवत वर्मा, पिता – लालचंद वर्मा, उम्र – 24 वर्ष एवं ग्राम माड़ीतराई के अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज करने से मना किया गया। इस पर आरोपी कांता पारधी अपने घर जाकर घर से चाकू लेकर प्रार्थी के घर के सामने आकर जोर-जोर से गाली देने लगा। जिस पर प्रार्थी के पिता लालचंद वर्मा घर से बाहर आए तो आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से वार कर लालचंद वर्मा के दाहिने कान में चोट पहुंचाई। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए प्रार्थी रूपेश उर्फ भागवत वर्मा को भी आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई। जिसकी रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी द्वारा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से प्रकरण में उक्त धाराएं जोड़ी गईं तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया गया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments