रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व और प्रोत्साहन में रायपुर जिले के भाटागांव में यूको बैंक (भारत सरकार का उपक्रम) की नई शाखा क्रमांक 3661 का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता और अन्य अतिथियों ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं को बेहतर बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता पर खुशी जताई। इस नई शाखा से ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां नई गति पकड़ेंगी, जिसमें जमा, ऋण, डिजिटल बैंकिंग और अन्य सेवाएं सुलभ होंगी। जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ऐसे प्रयासों को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और बैंकिंग पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।
Post Views: 16





