Home » Uncategorized » विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में 3.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ।

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में 3.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ।

 

नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से शुक्रवार शाम दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 3 करोड़ 45 लाख 35 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल तोड़ा और क्षेत्रवासियों को इन नई सौगातों के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा रिसाली निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर बड़ी सौगातें दी जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही क्षेत्र में 134 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जल शोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना की जाएगी, जिससे पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके अतिरिक्त, पूरे शहर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा जोरातराई और नेवई स्थित मुक्तिधामों का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा।

शुक्रवार को प्रारंभ किए गए कार्यों में निगम के आधा दर्जन वार्ड शामिल हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक 1 तालपुरी, वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर, वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण, वार्ड 5 एचएससीएल कॉलोनी और वार्ड 6 रूआबांधा सेक्टर प्रमुख हैं। इन वार्डों में स्वीकृत राशि से सीसी रोड, नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने, विद्युतीकरण, चबूतरा निर्माण, डोम शेड और युवाओं के लिए बैडमिंटन कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 1 तालपुरी के निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए इस पैकेज में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण को भी शामिल किया गया है।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सविता ढवस, सारिका साहू, माया यादव, शीला नारखेड़े सहित मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
जरूर पढ़ें

दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार आगाज किया।