
बंदूक छोड़ थामी विकास की राह: विधानसभा पहुंचे 140 पुनर्वासित नक्सली; मुख्यमंत्री साय ने कहा- “मुख्यधारा में आपका स्वागत है”
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का परिसर आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में लौटे 140 पुनर्वासित युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। लोकतंत्र के मंदिर पहुंचे इन युवाओं ने न केवल सदन की कार्यप्रणाली को करीब से देखा, बल्कि मुख्यमंत्री के साथ अपने जीवन में










