Home » Uncategorized » कबीरधाम में 5.10 लाख का गांजा जब्त: अंतरराज्यीय तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो दिन में 5 आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम में 5.10 लाख का गांजा जब्त: अंतरराज्यीय तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो दिन में 5 आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए नया बस स्टैंड (छिरहा मार्ग) के पास से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामू सिंह (22 वर्ष), निवासी कन्नौज (उत्तर प्रदेश), के कब्जे से काले रंग के सफारी बैग में छिपाकर रखा गया 10 किलो 98 ग्राम गांजा और एक ओप्पो मोबाइल जब्त किया गया है। जप्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशों पर ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर यादव होटल के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 419/2026, धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस गांजे की सप्लाई चेन और अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों के भीतर थाना चिल्फी और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 27.63 लाख रुपये मूल्य का गांजा व अन्य सामग्री जब्त की है। इन दो दिनों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 5 तस्करों (चिल्फी से 4 और कोतवाली से 1) को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा चुका है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

भिलाई के प्रगति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जब देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की गाथाएं गूंजीं, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। अश्रुपूरित नयनों से वीरों को नमन: भिलाई में शहीद