
विधानसभा में गूंजा ‘लोकतंत्र का जयघोष’: पुनर्वासित 140 युवाओं ने देखी सदन की कार्यवाही; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साझा किए अनुभव
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘पुनर्वास नीति’ के सफल क्रियान्वयन की एक जीवंत तस्वीर आज विधानसभा परिसर में देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में 140 ऐसे भाई-बहन विधानसभा पहुंचे, जिन्होंने कभी नक्सलवाद का रास्ता चुना था, लेकिन अब वे समाज के सजग प्रहरी बन चुके हैं। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा, “इन










